फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: बाइक चलाना सीख रहा था किशोर, खंभे से टकराई बाइक, चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा-भकरौली मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर गांव पहलबाड़ा के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इसमें पहलबाड़ा निवासी राजवीर के 14 वर्षीय बेटे ललतेश की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा किशोर का साथी सुभाष गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब किशोर बाइक चलाना सीखने के लिए बाइक लेकर रजपुरा-भकरौली मार्ग पर पहुंच गया था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई। हादसे के बाद घायलों को परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए थे। जहां ललतेश को मृत घोषित कर दिया।
सुभाष की हालत गंभीर है जिसका उपचार हायर सेंटर में चल रहा है। किशोर की मौत से मां किरन व अन्य परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें