फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने अपनी सौतेली मां पर लगाया जबरन निकाह कराने का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने अपनी सौतेली मां पर जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया है। किशोर का आरोप है कि उसकी मर्जी के बिना यह निकाह कराया गया है और जब उसने विरोध किया तो धमकाया गया। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अब तलाक कराने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर का आरोप है कि उसकी सौतेली मां ने बिहार में उसका जबरन निकाह कराया है। जबकि वह अभी नाबालिग है और निकाह करना भी नहीं चाहता है। किशोर का कहना है कि उसकी सगी मां की मौत 15 वर्ष पहले हो गई थी। पिता ने बिहार निवासी महिला से निकाह कर लिया था। सौतेली मां किसी न किसी बात पर परेशान करती है। डेढ़ महीने पहले सौतेली मां अपने साथ बिहार ले गई और वहां उससे ज्यादा उम्र की एक युवती से निकाह करा दिया। जब वह निकाह को तैयार नहीं हुआ तो धमकाया गया। वहीं दूसरी ओर गांव में चर्चा है किशोर के विरोध के बाद कुछ लोगों ने बिहार निवासी युवती को तलाक कराने का मन बनाया है। फिलहाल किशोर को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। किशोर का दावा है कि पुलिस से शिकायत की गई है। जबकि असमोली थाना प्रभारी विद्युत गोयल का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें