फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद मिला गंगा में डूबे किशोर का शव

Sun, 12 Feb 2017 01:57 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमन का शव निकलने के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवक का शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। जुनावई क्षेत्र में साधू मढ़ी आश्रम के निकट गंगा घाट पर शुक्रवार को भंडारा भी था। बदायूं जिले के इस्लामनगर थाने के नूरपुर कुनौनी गांव के तीन चाचा भतीजे यहां आए थे।
विज्ञापन


जो दोपहर 1.15 बजे स्नान करने गंगा में घुसे थे। तेज धार में फंसने पर सिविल डिफेंस के जवानों ने दो सगे भाई राजू व दीपक को तो बचा लिया था, लेकिन उनके भतीजे अमन कुमार (16) को नहीं बचा पाए। गोताखोर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन देर रात तक उसका कहीं कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह फिर कोशिश की गई।  

गोताखोरों को बुलाकर जाल डाला गया तो जिस स्थान पर अमन डूबा था, वहीं पर बीस फीट गहराई में उसका शव रेत में दबा हुआ मिल गया। चौबीस घंटे के बाद शव को निकाला गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। उसके भाई चमन कुमार ने बताया कि अमन के शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें