फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा बलि ने भगवान का तीसरा पग सिर पर रखवाकर किया अपना संकल्प पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली। नगर पंचायत के सरदार सिंह इंटर कॉलेज में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छटे दिन कथा व्यास स्वामी रामाचंद्राचार्य ने राजा बलि की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा बलि ने एक यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें कई ऋषि-मुनि व राजा भी आए। यज्ञ के बाद दान देने की परंपरा है। तभी भगवान वामन का ब्राह्मण बालक का रूप धारणकर आए और दान देने को राजा बलि को बुलाया। तब राजा ने ब्राह्मण बालक से कहा कि जो चाहे वह मांग लो। तब ब्राह्मण बालक ने कहा कि तीन पग भूमि चाहिए। इसके बाद राजा ने कहा नाप लो, तभी वहां मौजूद गुरु शुकराचार्य ने ब्राह्मण बालक का रूप में भगवान विष्णु को पहचान लिया। तभी गुरु शुकराचार्य ने राजा बलि को बुलाया और सारी बात बताई। तब राजा ने कहा कि मेरे पास स्वयं भगवान आए हैं, तो मैं कैसे इंकार कर सकता हूं। तभी ब्राह्मण बालक ने एक पग में पाताल व दूसरे पग में पूरा ब्राह्मांड सहित सबकुछ नाप लिया। तब बालक ने कहा कि राजा अब तुम्हारे पास कुछ नहीं बचा, लेकिन अभी तीसरा पग रखना बाकी है। तब राजा बलि भगवान के आगे झुक गए और बालक ब्राह्मण ने तीसरा पग उनके सिर पर रख दिया। इस तरह राजा का संकल्प पूरा हुआ। अंत में आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुंवर राघवेंद्र सिंह, कुंवर उपेंद्र सिंह, कुंवर शैलेंद्र सिंह, महेश राघव, विष्णु शर्मा, मुकेश राघव, अंकुर राघव, संजीव राघव, भुवनेश राघव, शिवओम शर्मा, नक्षत्रपाल सिंह, इंद्र कुमार गुप्ता, जसवंत सिंह, देवेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें