फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भट्टा मजदूर ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Fri, 29 Mar 2024 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। बृहस्पतिवार को चंदौसी मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर गांव पचाक के भट्टा मजदूर ट्रेन के आगे कूद गया और हादसे में गांव मानकपुर नरौली निवासी भट्टा मजदूर जितेंद्र कुमार (28) की मौत हो गई। पास खेतों में काम कर रहे लोगाें ने घटना को देखा है। परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार भट्टे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे वह गांव पचाक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। आसपास खेतों में काम रहे लोगों ने बताया कि एक ट्रेन चंदौसी से मुरादाबाद की ओर गुजर गई। इस दौरान वह ट्रैक के आस पास टहलता रहा। कुछ देर के बाद मुरादाबाद की ओर से रही ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में उसके शरीर के दो हिस्से हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गया। परिजनों ने बताया कि घर में कोई विवाद नहीं था। आपस में पति पत्नी में कहासुनी हुई या नहीं, इसके बारें में नहीं कह सकते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने बताया कि आपसी कहासुनी के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।

मृतक की पत्नी रिंकी छह माह की गर्भवती है। उसका रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे हैं। बेटी छाया और बेटा अभिषेक। वह मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करता था। घटना के बाद मां सरोज देवी बेसुध हो गई है। मृतक चार भाई थे। मृतक का परिवार ईट- भट्टों पर मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता है। मृतक पिछले आठ दिन से भट्टे पर मजदूरी करने नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें