फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहाई मशीन की चपेट में आकर किशोर की मौत

Sun, 29 Apr 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में भगतपुर मिर्जा गांव में गेहूं की गहाई करते समय मशीन के चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। वह अपनी मां का दो बहनों के बीच में इकलौता पुत्र था। ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह भगतपुर मिर्जा गांव निवासी धर्मपाल के बटाई पर लिए गए खेत में गेहूं की गहाई चल रही थी। ट्रैक्टर व थ्रेसर बिलारी के बगूपुरा निवासी सोमपाल का था। इसी समय यहां गांव के ही स्वर्गीय महिपाल का बारह वर्षीय पुत्र मोहित भी आ गया।

गहाई के कार्य में मदद करने लगा। बताते है कि ट्रैक्टर से थ्रेसर के बीच लगाई गई कपलिंग में हवा के साथ उड़कर नीचे बिछा त्रिपाल फंस गया। पलक झपकते ही त्रिपाल सिमट कर कपलिंग में फंस गया, उस पर बैठा मोहित भी त्रिपाल के साथ ही मशीन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक सोमपाल पर मौका देखकर भाग निकला। धर्मपाल व अन्य ग्रामीणों ने मोहित की मां को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। मां तो देखते ही बेहोश हो गई।

मोहित उसका इकलौता पुत्र था, मोहित की बहने भी विलाप करते करते बेहोशी की हालत में पहुंच गई। सूचना मिलने पर कुढ़ फतेहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की मां ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही बरत कर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया।

थानाध्यक्ष बबलू सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक सोमपाल के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें