फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली किसान की लाश, बेटे ने जताया हत्या का शक

Tue, 05 Dec 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
रूसतमपुर नियावली में वृद्व की मौत के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर नियावली में सोमवार को गन्ने के खेत में किसान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किसान की नाक कटी हुई थी। खून बह चुका था। फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में दिमाग व हड्डी के बीच खून जम जाने से बेहोश होकर कोमा में चले जाने के कारण मौत की पुष्टि हुई। सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मृतक के एक बेटे की तहरीर पर इत्तेफाकिया हादसे की सूचना दर्ज की है। दूसरे बेटे ने हत्या का अंदेशा भी जताया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर नियावली निवासी किसान असरार हुसैन (60 वर्ष) पुत्र हिमायतुल्ला रविवार शाम चार बजे घर से खेत पर बने नलकूप पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम को खाने के वक्त तक असरार हुसैन घर नहीं लौटा। इस पर बेटे इंतजार हुसैन ने अपने भाई दिल्ली निवासी अंसार हुसैन को सूचना दी। असरार हुसैन के मोबाइल पर काल की गई लेकिन रिसीव नहीं हुई। इसके बाद इंतजार हुसैन ने ग्रामीणों की मदद से मोहल्ले और आसपास खेतों में तलाश शुरू की। लेकिन असरार हुसैन का कहीं पता नहीं चल सका। रविवार सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने खेतों का रुख किया तो गांव के ही राधेश्याम के गन्ने के खेत में असरार हुसैन का शव पड़ा दिखा। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। शव मिलने की खबर पर सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष असमोली सतीश कुमार यादव भी पुलिस के साथ पहुंच गए। असरार हुसैन की नाक का एक हिस्सा कटा हुआ था। मांस गायब था।

पास में मोबाइल साइलेंट हालत में मिला और जूते पड़े हुए थे। हालत देखकर परिजन बिलखने लगे। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट भी पहुंचे। एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट लिए। इंतजार हुसैन ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें शव मिलने की बात कही। कहा गया कि असरार हुसैन की नाक कटी थी और खून बह चुका था। पुलिस ने इत्तेफाकिया हादसे की सूचना दर्ज की है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई। जिसमें एक्सट्रा डयूरल हैमरेज की वजह से मौत की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें