फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान पर हो रही खेती तो कहीं पार्किंग 

Mon, 29 Aug 2016 12:55 AM IST
राकेश कुमार/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ओलंपिक की पदक तालिका में देश को दो पदक मिलने पर हो हल्ला मचा है। प्रधानमंत्री ने स्थिति में सुधार के लिए टास्क फोर्स की घोषणा भी कर दी है। लेकिन, जिले में जिम्मेदार खेल प्रतिभाओं को आगे लाने को लेकर संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। तभी तो जिले में 11 खेल के मैदान होने के बाद भी ज्यादातर पर या तो अवैध कब्जे हैं या फिर बदहाल हैं। इसके अलावा खेलोें के लिए प्रशिक्षण देने के लिए कोच आदि भी तैनात नहीं हैं। ऐसे में खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए या तो दूसरे शहरों की ओर रुख करना पड़ता है या संशाधनों के अभाव में उनकी प्रतिभा नहीं निखर पाती है। 22 लाख की  आबादी वाले संभल जनपद के न क्रीड़ा अधिकारी है और न ही जिले के पास अपना स्टेडियम है। व्यक्तिगत प्रयासों से कुछ खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक गए हैं। 

भारतल सिरसी की आबादी दस हजार है। गांव में बच्चों के लिए पांच बीघे का खेल मैदान छोड़ा गया था। इसमें अब बाजरे की खेती की जा रही है। बच्चों का सवाल यह है कि जब मैदान ही नहीं है तो कहां खेलने जाए। गांव की प्रधान का कहना है कि खेल का मैदान गांव के दूर है। बच्चों को वहां तक जाने में असुविधा हो सकती है। इसलिए वह गांव के बीच में चार पांच बीघा जमीन में खेल का मैदान बनवाने की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन


संभल के भतावली, देहपा, गैलुआ, अख्तैयार, असमोली, महमूदपुर इम्मा और ढाढौल में खेल के मैदानों पर अवैध कब्जे हो गए हैं। संभल के हिंद इंटर कालेज में जो खेल का मैदान है। उसमें वाहन खड़े किए जा रहे हैं। 

मैं मानता हूं कि जनपद में क्रीड़ा अधिकारी और स्टेडियम न होने से दिक्कत आ रही है। मैंने जेएलएम इंटर कालेज सिरसी के मैदान में जनपद स्तरीय क्रीड़ा स्टेडियम प्रस्तावित किया है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। शासन से जमीन खेल विभाग को जानी है। इसके बाद स्टेडियम का निर्माण होगा।- नवाब इकबाल महमूद, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।
विज्ञापन

 मैं खेल प्रेमी हूं। जहां कहीं भी खेल होते हैं खुद जाता हूं और खिलाड़ियों की मदद करता हूं। लेकिन, इस जनपद का दुर्भाग्य है कि यहां पर अभी तक स्टेेडियम नहीं बना। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि प्रतिभाओं को तराशने की सरकारी नीति अच्छी नहीं है। सिफारिशों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हो जाता है और प्रतिभाएं तरसती हैं। -भारत सिंह यादव, पूर्व एमएलसी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें