फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद मामा को गोली मारी, गंभीर

Fri, 13 Jan 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव करियाखेड़ा निवासी रतिराम पुत्र अनेक सिंह गुरुवार को रजपुरा थाना क्षेत्र के न्यौरा गांव आया था। जहां गुरुवार को जोगेंद्र पुत्र जग्गू से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान जोगेंद्र ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली रतिराम के पेट में जा लगी। वह घायल होकर तड़पने लगा। फायर होने से यहां अफरा-तफरी मच गई। फायर करने वाला युवक मौका पाकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी रजपुरा ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। रजपुरा थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। पीड़ित की तहरीर पर जोगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें