फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदमताल के साथ भाव-भंगिमाओं पर मंत्रमुग्ध हुए परीक्षक

Mon, 16 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
चंदौसी में लवकुश डांस एकेडमी में शास्त्रीय संगीत कथक परीक्षा में हुनर दिखातीं छात्राएं। अमर उजाला
विज्ञापन
लवकुश डांस एकेडमी चंदौसी में शास्त्रीय संगीत कथक की वार्षिक परीक्षाओं में छात्राओं के हुनर को देखकर परीक्षक भी दंग रह गए। कदमताल के साथ छात्राओं की भाव-भंगिमाओं ने सभी मनमोह लिया। अस्सी छात्राओं ने प्रवेशिका से लेक प्रभाकर तक की परीक्षाएं दी। एकेडमी की मुख्य नृत्य प्रशिक्षिका डा.कविता गुप्ता ने यह परीक्षा प्रति वर्ष प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद की ओर से आयोजित की जाती है। इलाहाबाद से आए परीक्षक अनिल कुमार की देखरेख में सभी परीक्षाएं संपन्न हुई। इस दौरान छात्राओं ने प्रमाण, आमद, सलामी, ठाठ, ततकार, तोड़े आदि के बोलों पर मनोहारी नृत्य किया।
विज्ञापन


छात्राओं की कदमताल के साथ भाव भंगिमाओं ने दर्शकों के मंत्रमुग्ध कर दिया। परीक्षक व आए अतिथियों ने कथक जैसे विषय को आसान बनाकर छात्राओं के सिखाने के लिए केंद्र निदेशक डा.कविता गुप्ता व उनके ग्रुप की मुक्त कंठ से सराहना की। हारमोनियम पर  डा.कविता ने लहरा बजाकर, तबले पर प्रति दत्ता, ढ़ोलक पर संगीता वार्ष्णेय ने संगत की। केंद्र व्यवस्थापक अरविंद गर्ग रहे। भरत नाट्यम नृत्य की परीक्षा 16 मई को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें