फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभल में कार्तिक स्नान मेला शुरू

विज्ञापन
गुन्नौर के गांव सिसौना डांडा स्थित गंगा घाट पर दूध चढ़ाते जिलाधिकारी व अन्य। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। कार्तिक स्नान को लेकर सिसौना डांडा गंगा घाट पर गंगा मेले का विधि विधान से शुभारंभ किया गया है। इसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ मिलकर गंगा पूजन किया। साथ ही दूध व फूल अर्पित किए। जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए मेला परिसर को पॉलीथिन मुक्त रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गुन्नौर तहसील के गांव सिसौना डांडा में गंगा घाट मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम देवी ने अन्य अधिकारियों के किया। गंगा तट पर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद गंगा पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने मेला स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही साफ-सफाई बनाने के लिए निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इस मेले को अधिक भव्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से ज्यादा गहरे में स्नान नहीं करने की अपील की है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर मनोरंजन की व्यवस्था कराई जाएगी। इसमें बिजली, पानी और शौचालयों की पूर्ण व्यवस्था की गई है। जिससे किसी श्रद्धालु को परेशानी न हो। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। मेला स्थल पर अस्थाई कोतवाली बनाई है। जिसमें निरीक्षक सहदेव सिंह को मेला प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 14 उप निरीक्षक, 17 हेड कांस्टेबल, 50 कांस्टेबल, 4 महिला कांस्टेबल और डेढ़ सेक्शन पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं आग से सुरक्षा के लिए दमकल की टीमें मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के लिए वॉच टावन बनाए जा रहे हैं। जिससे पूरे मेले पर निगरानी बनाई जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, उप जिलाधिकारी ओमवीर सिंह, अखिलेश यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत संभल के अपर मुख्य अधिकारी अरुण कुमार भारती ने बताया कि वह और जिला पंचायत अध्यक्ष गवां के हरिबाबा बांध धाम से झंडी लेकर आए हैं। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान केपी यादव, भूदेव यादव, कल्यान यादव, राम बाबू यादव का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें