फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से अनुदेशक की गई जान

Sun, 30 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव हाजीबेड़ा निवासी सोनू उर्फ सुमित चाहल (28वर्ष) पुत्र भाष्कर सिंह सरकारी स्कूल में अनुदेशक थे। सोनू चाहल शनिवार को सुबह पिता भाष्कर सिंह के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गए थे। जैसे ही पिता पुत्र, खेत पर पहुंचे तो सोनू पिता से नलकूप चलाने चले गए। पिता पशुओं के लिए चारा काटने में लग गए। सोनू ने जैसे ही नलकूप चलाने का प्रयास किया तो हाईटेंशन करेंट उतर आया।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आकर सोनू बुरी तरह से झुलस गया। काफी देर के बाद भी सोनू के नहीं पहुंचने पर भाष्कर उसे देखने के लिए नलकूप पर पहुंच गए। बेटे को पड़ा देख पिता भी बेहोश होकर गिर पड़े। काफी देर बाद पिता को होश आया तो तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। हालांकि इसके बाद भी परिजन सोनू उपचार के लिए मुरादाबाद लेकर गए लेकिन डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। अनुदेशक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

इस संबंध में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि अभी मुझे हादसे के बारे में जानकारी नहीं है। एसडीओ से जानकारी लेने के बाद ही बताया जा सकेगा कि आखिर हादसा हुआ कैसे है?   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें