फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कपिल सिंघल की लग्जरी कार संदिग्ध, पुलिस ने कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की लग्जरी कार पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस ने यह लग्जरी कार संदिग्ध मानी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। माना जा रहा है कि इस लग्जरी कार मामले में भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

कपिल सिंघल के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जीएसटी चोरी और बिल मामले में पुलिस ने कपिल सिंघल को सरगना माना है। इसके अलावा स्क्रैप सेंटर में चोरी के वाहन काटने और गोरखपुर मठ के नाम से फर्जी कॉल कराकर धमकाने व विपुल गुप्ता से जबरन वाहन व संपत्ति नाम दर्ज कराने के आरोप भी लगे हैं। सभी मामले में मुकदमे दर्ज हैं। अब तक आठ मुकदमे पुलिस दर्ज कर चुकी है।
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि लग्जरी कार को कब्जे में लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ रही है। बताया कि जीएसटी चोरी और फर्जी बिल मामले में राज्यकर विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है। उसमें अभी विस्तृत जांच होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें