बहजोई। पुराना बाजार श्री रामलीला कमेटी की ओर से आगामी भव्य रामलीला महोत्सव के सफल संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। वहीं, बैठक कर सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल की घोषणा भी की गई। इस बीच, नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
आयोजकों में कपिल गुप्ता ने बताया कि श्रीरामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से निर्दोष कुमार कठेरिया, तीरथ वार्ष्णेय, रजनीश कुमार, राजेश कुमार, हृदयेश कुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, विकास वार्ष्णेय व राजेश शंकर राजू संरक्षक मंडल में मनोनीत किया गया है।
गोविंद वार्ष्णेय को कार्यकारी अध्यक्ष तथा कपिल वार्ष्णेय को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, दीपेंद्र कुमार उर्फ टिंकू सेठ व राजीव गुरुजी महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अनुज कुमार को कोषाध्यक्ष व हिमांशु नंदन को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, आशीष बजाज, वैभव शंकर, शिवम टंडन, रूपक वार्ष्णेय, कुशांक वार्ष्णेय कन्नू व राम वार्ष्णेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा, यश नंदन, तरंग सिंगोलिया, देव बब्बा, प्रदीप बिल्ला, मनोज कुमार, अमर साइकिल एवं चिराग आर्य को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही, विभू बजाज, धैर्य कठेरिया, हर्ष वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, अमन बजाज व मिथुन वार्ष्णेय को मंत्री बनाया गया। इस बीच, नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए श्रीरामलीला का मंचन आदि कराए जाने का संकल्प लिया।