फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल के पीएम हैं, अपनी ही सीबीआई की रिपोर्ट नहीं देखते

Mon, 13 Feb 2017 02:13 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बोलते मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
सपा को उसके कारनामों की याद दिलाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी से संभल में सीएम अखिलेश यादव ने सवाल पूछे। संभल की जनसभा में बदायूं के कटरा सादात कांडका जिक्र करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बदायूं कांड में सपा को बदनाम किया गया। यूएन से लेकर अमेरिका तक मामला उठा। हमने सीबीआई जांच कराई। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट आई तो सपा बेदाग निकली लेकिन कमाल के पीएम हैं, वे सपा के कारनामे गिनाकर सपा को बदनाम करते हैं पर अपनी सीबीआई की जांच रिपोर्ट नहीं देखते।
विज्ञापन


वह संभल नगर में कैबिनेट मंत्री नवाव इकबाल महमूद के पक्ष में ररिवार को चुनावी जनसभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मन की बात और नोटबंदी के फैसले पर पीएम का नाम लेकर सियासी तीर चलाए। कांग्रेस और सपा गठबंधन के विषय में अपनी बात रखी। वह बोले-2017 का यह गठबंधन 2019 में देश से राजनीति सांप्रदायिक ताकतों को हटाने का काम करेगा। उन्होंने संभल की सभा में  पीएम से पूछा सवाल- मन की बात तो कई बार अब बताओ काम की बात कब करोगे। जनसभा के मंच से पब्लिक से मुखातिब होकर उन्होंने तमाम अपनी उपलब्धियां गिनाईं। 102 और 108 एंबुलेंस को उपयोगी बताते हुए उन्होंने कहा-बीजेपी वालो बता दो क्या तुम्हारी भी कोई एबुलेंस है।

पब्लिक ने जवाब दिया, नहीं है उनकी एंबुलेंस। उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि कांग्रेस से गठबंधन क्यों किया। मैं तो यही कहूंगा कि कनफ्यूजन दूर करने के लिए हमने गठबंधन किया। कांग्रेस को अधिक सीटें इसलिए दी गईं। क्योंकि समाजवादी बड़े दिल वाले होते हैं। सपा के स्टार प्रचार राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां ने भी सभा को संबोधित किया।इधर, असमोली  के कैला देवी में  सपा प्रत्याशी पिंकी यादव के पक्ष में मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा वाले कहते थे कि सपा  के पास तो पांच मुख्यमंत्री है। लेकिन उनके पास तो एक भी मुख्यमंत्री नहीं  है। साइकिल के हैंडिल पर कांग्रेस का हाथ लगते ही पहले चरण  में साइकिल  चली तेजी से अब इसे और रफ्तार से दौड़ा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें