फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीन घंटे देरी से पहुंची कामाख्या एक्सप्रेस

Sun, 05 May 2024 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संवाद)। गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए समर ट्रेनों का संचालन किया गया। लेकिन इनकी वजह से नियमित चलने वाली ट्रेनें प्रभावित होने लगी है। लाइन क्लियर नहीं होने की वजह से लंबे रूट से लेकर लोकल रूट तक की ट्रेन लेट हो रही है। कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब चल रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चंदौसी स्टेशन पहुंची। आनंद विहार से कामाख्या तक जाने वाले 15622 कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस का चंदौसी स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय रात 3:55 बजे का है। शनिवार को सुबह यह ट्रेन 7:04 बजे चंदौसी स्टेशन पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अलीगढ़ से बरेली जाने वाली 04375 बरेली एक्सप्रेस स्पेशल दोपहर तीस मिनट देरी से आयी। इसका चंदौसी पहुंचने का समय दोपहर 2:55 बजे का था, लेकिन यह 2:36 बजे स्टेशन पहुंची। बरेली से अलीगढ़ जाने वाली 04376 अलीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल भी सुबह करीब आधा घंटा विलंब रही। देहरादून एक्सप्रेस भी सुबह दस मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें