फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष बनी कल्पना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। महिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक का आयोजन मंगलवार को कैथल गेट पर पार्टी कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाकर की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष साध्वी भारती ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं को अधिक से अधिक संगठन में जोड़ने का कार्य किया जाए। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की। इस अवसर पर अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की, साहू संजीव कुमार, आरिफ तनवीर, मनोज कुमार भास्कर, अकील अहमद, सुभानी, इरफान, सरफराज नदीम,सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें