फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर के सोनू ने कानपुर के गुड्डू को किया चित

विज्ञापन
बहजोई के गांव मिर्जापुर में आयोजित दंगल में कानपुर के गुड्डू सिंह पहलवान के सीने पर चढ़कर दांव खे - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बेहतरीन दांवपेच से कलियर शरीफ के पहलवान स्टील बॉडी सोनू ने कानपुर के पहलवान गुड्डू सिंह को चित कर दिया। दोनों ही पहलवानों का रोमांचक मुकाबला देखते हुए दर्शकों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल के बैनर तले दंगल का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को हुए चार मुकाबले हुए। जिसमें कानपुर के बादल पहलवान और उत्तराखंड के सितारगंज से आए पहलवान मुख्त्यार का मुकाबला बराबरी से छूटा। इसके अलावा कलियर के स्टील बॉडी सोनू पहलवान ने कानपुर के विजय पहलवान को हराकर कुश्ती जीती। वहीं कानपुर के पहलवान विजय का मुकाबला पीलीभीत के मझौला के पहलवान प्रेमपाल से हुआ। यह मुकाबला भी बराबर से छूटा। बीच-बीच में पहलवानों के एक से बढ़कर एक दांव ने दर्शकों को उत्साहित किया। रेफरी लखीमपुर के पहलवान शिव स्वरूप मिश्रा रहे। संचालन बुलंदशहर के अकबर पहलवान ने किया। आयोजकों में कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ भाईजान समेत हाजी जब्बार, इसरार अली, उसमान अली, गुलाम मोहम्मद व डॉ. कादरी का सहयोग रहा। इस बीच दूर-दराज के गांवों से दर्शक कुश्ती देखने के लिए जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें