फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैला देवी थाने के प्रभारी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैला देवी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को कैला देवी से हटाकर अपराध शाखा भेज दिया गया है। बहजोई कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार को कैला देवी थाने का प्रभारी बनाया है। एएचटीयू थाने की प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह को भी हटा दिया गया है, उन्हें अब पुलिस लाइन भेजा गया है। साथ ही, हाल ही में उप निरीक्षक से प्रमोशन पाकर निरीक्षक बनने वाले कई पुलिस अधिकारियों को भी थानों में अलग-अलग पदों पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मोहम्मद नसीम खां को धनारी में ही अपराध निरीक्षक बनाया गया है। विनीत कुमार को सुल्तानगढ़ चौकी से हटाकर धनारी थाने में कानून व्यवस्था का निरीक्षक बनाया गया है। धीरेंद्र कुमार गंगवार को गुन्नौर में, अशोक कुमार को असमोली में, राकेश कुमार को कोतवाली चंदौसी में, हजरतनगर गढ़ी में संजीव कुमार को निरीक्षक अपराध बना दिया गया है। आजाद शर्मा को पुलिस लाइन से बहजोई कोतवाली में निरीक्षक कानून व्यवस्था बनाया गया है। उप निरीक्षक जयप्रकाश को लक्ष्मणगंज और दीपक कुमार को सुल्तानगढ़ चौकी का इंचार्ज बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें