फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कागा सब तन खाइयो, मेरा चुन चुन खाइयो मांस...

Tue, 01 Oct 2024 05:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने सोमवार की रात संभल कल्कि महोत्सव में अपने गीतों से समां बांध दिया। भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। गीतों पर जमकर झूमे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन

बहजोई स्थित बड़ा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में कैलाश खेर ने कागा सब तन खाइयो, मेरा चुन चुन खाइयो मांस, दो नैना मत खाइयो, मोहे पिया मिलन की आस... गीत से आगाज किया। इसके बाद मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया। तौबा तौबा वे तेरी सूरत, माशाअल्लाह वे तेरी सूरत। कैसे बताएं, क्यों तुमको चाहें। पिया के रंग रंग दीनी ओढ़नी। तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना। जय जयकारा और तेरी दीवानी गीत की प्रस्तुति दी। चार अक्तूबर तक आयोजित होने वाले संभल महोत्सव के तीसरे दिन कैलाश खेर ने दर्शकों में जोश भर दिया। युवा उत्साहित दिखाई दिए। इस दौरान जिला जज कमलेश कच्छल, डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया, एसपी कृष्ण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, एएसपी अनुकृति शर्मा, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एडीएम प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

जोबन झलके गीत पर दर्शक महिलाओं को भी नृत्य कराया
मशहूर गायक कैलाश खेर ने दर्शक दीर्घा में मौजूद कुछ महिलाओं को मंच पर बुलाया और जोबन झलके गीत गाया। इस गीत को गाने के दौरान महिलाओं के साथ नृत्य किया। महिलाएं भी काफी उत्साहित दिखाई दी। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को भी सराहा।
विज्ञापन

00000000

संभल शिक्षा गान का विमोचन किया गया

चलो चलो शिक्षा के मंदिर, चलो चलो शिक्षालय शिक्षा गान का विमोचन किया गया। इस विमोचन को भी सराहा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस शिक्षा गान के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाना है। इस लिहाज से इसका विमोचन किया गया है। इससे आम लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
000000000

संभल महोत्सव में आज मनेगा ब्रज उत्सव
बहजोई स्थित बड़ा मैदान पर आयोजित संभल कल्कि महोत्सव में मंगलवार की शाम ब्रज उत्सव मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम रहेंगे। जिलाधिकारी की ओर से उन्हें निमंत्रण पत्र दिया गया है। चार अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय संभल महोत्सव में अलग अलग थीम पर कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें