कादरचौक में बॉलीवॉल प्रतियोगिता में विजेता कादरवाड़ी उच्च प्राथमिक स्कूल की छात्राएं।स्रोत-आयोज
कादरचौक। सब जूनियर बॉलीवॉल प्रतियोगिता भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान बरेली में चार फरवरी से शुरू हुई थी। इसमें कादरचौक के कादरवाड़ी उच्च प्राथमिक स्कूल की बालिकाओं ने शाहजहांपुर की टीम को हराकर सिल्वर मेडल जीता।
टीम प्रमुख अंजू ने टीम के साथ मनोयोग से खेलकर स्कूल का नाम रोशन किया। अभिभावक और स्कूल स्टाफ ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया। फाइनल मैच अमरोहा ने जीता। टीम प्रभारी अध्यापक शाकिब हुसैन ने बच्चों के साथ रहकर खेल की प्रतिभा को आगे बढ़ाया। संवाद