फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : जुनावई की सीनियर टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां(संभल)। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मलिकपुर स्थित खेल मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता हुई। पहले दिन सब जूनियर, जूनियर सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, जूडो आदि में प्रतिभाग करके मेधावियों ने दमखम का दिखाया। कबड्डी में जुनावई की टीम ने रजपुरा की टीम को हराकर मैच जीता।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग में कुसुमा ने 800 की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में ऋचा ने मैदान जीता। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में प्रशांत प्रथम रहे। जबकि 200 मीटर की दौड़ में सचिन ने प्रथम स्थान पाया। बालिका वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में नीरज प्रथम रहीं। सीनियर बालक वर्ग में कुश्ती में 57 किलो भार वर्ग में अवधेश यादव विजेता रहे। 65 किलो भर वर्ग में हरि किशन यादव विजेता बने। बालिका वर्ग की कबड्डी में गुन्नौर की टीम ने रजपुरा को हराकर जीत दर्ज की।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि विधायक खेल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता सांसद खेल प्रतियोगिता में संसदीय क्षेत्र बदायूं में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चित्रवीर सिंह, नितिन लाठर, जगजीत सिंह, मंगल, विपिन कुमार, मनोज कुमार, रंजीत गोस्वामी, तोताराम, शिवकुमार, कनक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें