संभल। श्री कल्कि पधारो धरती शृंखला के तहत शिव गोरख मंदिर समिति ने पंजू सराय स्थित कैंप कार्यालय पर भगवान गोरखनाथ का यज्ञ आयोजित किया। इसके बाद नेपाल में सार्क इंटरनेशनल प्राइड अवाॅर्ड 2025 मिलने पर समिति जिला सचिव ज्वालेश श्रीमाली का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया गया।
ज्वालेश श्रीमाली ने कहा कि नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति परमानंद झा, धराधाम इंटरनेशनल डायरेक्टर सौरभ पांडे, नेपाल के धर्मगुरु लामा पाछे, नारायण यादव, डॉ. विनीत श्रीमाली, इंद्रजीत शर्मा द्वारा यलो पगोड़ा थ्री स्टार होटल काठमांडू में शिखर सम्मेलन में अवॉर्ड दिया गया। यह सम्मान धर्म, मानवता और समाज सेवा के लिए मिला। ज्वालेश श्रीमाली ने सम्मानपत्र, ट्राॅफी और रुद्राक्ष की माला राधेश्याम श्रीमाली को समर्पित कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान तनिष्क मोहन, अनमोल सैनी, दिनेश मोहन एडवोकेट, योगी देवांश मोहन, कृष्ण कुमार, दिनेश शर्मा, अश्वनी कुमार, प्रदीप कुमार, लक्ष्मी श्रीमाली, आरती श्रीमाली, रिया श्रीमाली, सलौनी देवी आदि रहे। संवाद