उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई बहजोई की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र बहजोई पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं एनपीएस में जबरदस्ती कटौती व योजना को मनमाने ढंग से लागू करने का भी विरोध किया गया।
ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक बंसल व ब्लाक मंत्री अविनाश कुमार का कहना था कि एनपीएस योजना स्वैच्छिक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गोस्वामी ने कहा कि एनपीएस योजना जबरदस्ती शिक्षकों पर थोपी जा रही है। ज्ञापन में नीरज कुमार गुप्ता समेत डॉ. राजू गुप्ता, पंकज सक्सेना, नरेंद्र शर्मा, अविनाश कुमार, आलोक गुप्ता, सुमित कुमार, दिलीप किशोर गुप्ता, दीपक गोस्वामी, नवनीत, खुशबू रस्तोगी, दिवाकर गुप्ता, प्रवीण कुमार, भानु प्रकाश व हरपाल आदि के नाम हैं।