फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कुल शरीफ की रस्म के साथ जुनैद शाह मियां का उर्स संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला चमन शेर खां सराय में चल रहे चार दिवसीय उर्स का रविवार को परंपरागत रस्मों के साथ समापन हो गया। इस दौरान अमन और भाईचारे के लिए दुआ की गई। सैकड़ों हाथ दुआ के लिए उठे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चमन शेर खां सराय स्थित हजरत जुनैद शाह मियां की दरगाह पर चल रहे उर्स का समापन कुल शरीफ के साथ किया गया। जिसमें मुकद्दस किताब की तिलावत, मिलाद पाक व लंगर हुआ और चादरपोशी हुई। अंतिम दिन महफिले कुल शरीफ का आयोजन किया गया। जिसमें नातो मनकबत के साथ इमाम अब्दुल्ला ने मुल्क व शहर में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआ कराई। दरगाह हजरत जुनैद शाह मियां गुलामाने साबरी कमेटी के तत्वाधान में उर्स का समापन किया गया। इस मौके पर रईस अहमद मसूदी, रहमत अली, अब्दुर्रहमान, मोहम्मद इमरान, इंतजार हुसैन, दबीर अहमद, मोहम्मद वसीम, मुजफ्फर हुसैन, इसरार, मंसूर, असलम, हाजी कल्लू आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें