फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा अलविदा : अमन-शांति के लिए की दुआ के लिए उठे हाथ, ईद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलेभर में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई है। एहतियाती तौर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जामा मस्जिद के नजदीक ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और पुलिस की ओर से भारी फोर्स तैनात रहा। शनिवार को जिलेभर में ईद उल फितर का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर भी सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

ईद उल फितर की नमाज के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार की शाम को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम निधि पटेल व पालिका ईओ मणिभूषण तिवारी ने ईदगाह का जायजा लिया। सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम देखे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आदमपुर मार्ग पर स्थित ईदगाह पर व्यवस्थाओं को देखा है। ईद की नमाज के दौरान प्रशासन की पूरी व्यवस्थाएं दुरूस्त रहेंगी। इन व्यवस्थाओं को देखा है। पालिका की टीम व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग करेगी। इसके लिए निर्देश दिए हैं।

000000
ईद की नमाज इस समय अदा की जाएगी।

संभल ईदगाह पर नमाज सुबह 9 बजे।


सरायतरीन ईदगाह पर नमाज 8.30 बजे।


संभल जामा मस्जिद पर नमाज सुबह 9 बजे।


सिरसी में ईदगाह मुकर्रबपुर रोड पर नमाज सुबह 9 बजे।
मस्जिद मोहल्ला शर्की सादात में नमाज सुबह 8:30 बजे।


सिरसी ईदगाह बिलारी रोड पर नमाज सुबह 8:30 बजे।
00000000

ईद उल फितर का पर्व शांति और सौहार्द के साथ सभी से अपील की गई है। एहतियाती तौर पर जिलेभर में पुलिस की निगरानी रहेगी। किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्ती से निबटा जाएगा। सोशल मीडिया पर भी टीम से निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
00000
जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। शनिवार को ईद उल फितर की नमाज के लिए व्यवस्थाएं दुरूस्त करा दी गई हैं। आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

डीएम, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें