बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बाबई में शनिवार की देर रात किसान के घर में अलमारी के लॉकर तोड़कर चोरों ने सोने व चांदी की जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी की। इस मामले में थाना पुलिस काे तहरीर दी गई है।
गांव मोहम्मदपुर बाबई निवासी ओमपाल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद परिजनों के साथ छत पर सो गए थे। रात को चोरों ने घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी के लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। रविवार की सुबह जागे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था, जिसे देखकर होश उड़ गए। घर में की गई चोरी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस द्वारा रात के समय ग्रस्त नहीं की जा रही है, इसीलिए लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। थाना प्रभारी को घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की है।
गांव मोहम्मदपुर बाबई में ग्रामीण के घर से चोरों के द्वारा चोरी करने के मामले की जानकारी मिली थी। घटना संदिग्ध लग रही है, मामले की जांच की जा रही है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है।
बोबिंद्र कुमार, थाना प्रभारी बनियाठेर