फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नहीं आए जावेद हबीब के अधिवक्ता, दिनभर रहा इंतजार

विज्ञापन
जावेद हबीब। - फोटो : जावेद हबीब।
विज्ञापन
संभल। मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब की कंपनी फॉलिकल ग्लोबल में निवेश करने वाले लोगों के रुपये मिलेंगे, इस भरोसे में रविवार को पूरा दिन गुजरा। उनके अधिवक्ता पवन कुमार को यहां आना था लेकिन वह नहीं आए। दरअसल संभल और उसके आसपास के गांवों के 200 से ज्यादा लोगों ने फॉलिकल ग्लोबल कंपनी में कॉइन में निवेश किया था। इस निवेश से पहले एक सेमिनार किया गया था। जिसमें जावेद हबीब और उसके बेटे अनोस हबीब भी मौजूद रहे थे। इस सेमिनार में बताया गया था कि कंपनी वेलनेस इंडस्ट्री को डिजिटाइज कर रही है। जमीन, हेल्थ और ब्यूटी बिजनेस में निवेश करेगी। इसका जो मुनाफा मिलेगा वह निवेशकों तक पहुंचेंगा। इस झांसे में आकर लोग निवेश करने लगे। जब दो वर्ष बाद भी निवेश की गई राशि नहीं मिली और न मुनाफा मिला तो लोगों को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद रायसत्ती थाने में 32 मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन

शुरुआती कार्रवाई में जावेद हबीब के अधिवक्ता ने कहा था कि कंपनी ने कोई संबंध नहीं है। अब कार्रवाई आगे बढ़ी तो लोगों को रुपये लौटाने का प्रयास शुरू किया है। रायसत्ती के कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी से संपर्क किया गया होगा तो सीधे किया गया होगा। पुलिस दर्ज मुकदमों में जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें