मुकदमा दर्ज कराने वाले लोगों को मिल रहे आधे रुपये
जिन लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनको जावेद हबीब के अधिवक्ता के माध्यम से आधे रुपये दिए जा रहे हैं। साथ ही शपथपत्र तैयार कराया जा रहा है। जिसमें लिखा जा रहा है कि पीड़ित अब जावेद हबीब और उसके बेटे के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है। यह शपथपत्र पुलिस को दिए जाने हैं। जिन मुकदमों में शपथपत्र पुलिस को दिए जाएंगे उसमें इनके नाम निकाले जा सकते हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।