फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग के लिए संभल जिले की जनता ने दिखाया जज्बा, सड़कें सूनीं, बाजार बंद, घरों में रहे लोग

विज्ञापन
संभल में जनता कर्फ्यू के दौरान ऐसी खामोशी दिखाई दी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना से जंग के लिए जनता ने जागरूकता दिखाई। लोग घरों में रहे। सड़कों पर नहीं निकले। सुबह सात बजे से ही सन्नाटा खिंच गया। छोटे- बड़े वाहन भी नहीं चले। रोजवेज की बसें बंद रहीं। निजी बसों और वाहनों का पहिया भी आगे नहीं बढ़ा। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा खिंचा रहा।
विज्ञापन

संभल के चंदौसी चौराहे पर जहां कभी सन्नाटा नहीं रहा वहां पर रविवार सुबह से शाम तक चंद पुलिसकर्मियों के अलावा कोई नजर नहीं आया। यशोदा चौराहा, शंकर चौराहा, कोतवाली तिराहा, मुंसिफ मार्ग पर सन्नाटा रहा। सभी दुकानें बंद रहीं। ठेले-खोमचे वाले भी नजर नहीं आए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भ्रमण पर रहे। संभल ही नहीं बबराला, गुन्नौर, सौंधन, असमोली, ओबरी, गवां, हयातनगर, सरायतरीन, पवांसा, रजपुरा, चंदौसी में सड़कें सूनी रहीं। लोग घरों में ही रहे। गांव से लेकर शहर तक संभल जिले में जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा।
लोगों ने बिना किसी के कहे ही जनता कर्फ्यू के लिए जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल किया। सड़कों पर पुलिस बल मुस्तैद था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ रहीं थीं।
विज्ञापन

वहीं कुछ लोग बेहद जरूरी काम से निकले लेकिन यह संख्या बहुत ही कम थी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने संभल जिले का दौरा किया। गवां, बबराला, पाठकपुर से लेकर संभल तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्र उन्हें पूरी तरह बंद मिला। जिले के अन्य स्थानों पर भी जनता ने स्वत: कर्फ्यू का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें