चंदौसी में 36बी रेलवे फाटक पर लगे जाम में फंसे वाहन ।
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे फाटक 36बी के दोनों ओर मंगलवार को वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जसिका कारण लंबा जाम लग गया। लोगों को इसके कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा?
मंडी स्थित रेलवे फाटक सुबह 10.30 बजे चंदौसी से मुुरादाबाद की ओर जाने वाली मालगाड़ी के लिए बंद किया गया।
इस मालगाड़ी के जाने के बाद भी फाटक नहीं खुला। 10.46 पर अलीगढ़ से तथा 10.51 बबराला से आने वाली मालगाड़ी को गुजारा गया। इसी दौरान 11.16 मिनट पर दिल्ली से बरेली की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को गुजारा गया। करीब पौन घंटे तकेाटक लगातार बंद रहा।
इस कारण फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जब फाटक खोला गया तो सभी निकलने की जल्दी रही। इसलिए यातायात कुछ समय के लिए ठप हो सा हो गया। यातायात पुलिस पहुंचने के बाद करीब आधा घंटे बाद यातायात पूरी तरह से सुचारु हो सका। इस दौरान जाम में फंसकर लोग खासे परेशान दिखाई दिए। सबसे अधिक परेशानी स्कूल लाने वाले छात्र व छात्राओं तथा मंडी जाने वाले व्यापारियों को हुई।
जाम के कारण विद्यार्थी बिलंव से स्कूल पहुंच सके। लोगो का कहना है कि आए दिन इस फाटक पर जाम लगता रहता है। पिछले दिनों भाजपा सांसद ने यहां ओवरब्रिज स्वीकृत कराया था लेकिन अब कहा जा रहा है कि जब तक बाईपास का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हो पाएगा। कुल मिलाकर अभी सालों तक लोगों को इस समस्या से जूझना ही होगा।