फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस व डिवाइडर के बीच फंसी भैंस, लगा जाम

विज्ञापन
चंदौसी के 35बी रेलवे फाटक पर डिवाइडर व रोडवेज बस के बीच फंसी भैस। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। 35बी रेलवे फाटक पर रोडवेज बस व डिवाइडर के बीच से निकलते समय भैंस फंस गई। काफी मशक्कत के बाद भी जब भैंस को नहीं निकाला जा सका, तो क्रेन बुलाकर रोडवेज बस को हटाया गया। इसके बाद भैंस निकल सकी। घटना में भैंस घायल हो गई। इस दौरान रेलवे फाटक पर एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एक बजे 35बी रेलवे फाटक को मालगाड़ी गुजारने के लिए बंद किया गया। ट्रेन के निकलने के 15 मिनट बाद जब रेलवे फाटक खुला तो वाहनों के निकलने के दौरान वहां कई भैंसें भी आ गईं। इसी दौरान एक भैंस ने रोडवेज बस व डिवाइडर के बीच से निकलने का प्रयास किया। जगह कम होने पर भैंस फंस गई।
भैंस फंसने पर रोडवेज बस भी वहीं खड़ी हो गई। इससे यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की संख्या बढ़ने पर वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। भैंस मालिक के साथ अन्य लोगों ने भी फंसी भैंस को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद भैंस मालिक पवन कुमार ने क्रेन को बुलाया। क्रेन ने रोडवेज बस को पीछे से उठाकर हटाया। इसके बाद भैंस निकल सकी। रोडवजे बस व डिवाइडर के बीच फंसने से भैंस घायल हो गई। वहीं भैंस निकलने के दस मिनट बाद यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें