संभल की रायसत्ती पुलिस चौकी पर अव्यवस्था मिलने पर जानकारी करते पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से शिव मंदिरों में एहतियाती सुरक्षा और चौकसी के बीच जलाभिषेक की तैयारी की गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरे जनपद को तीन जोन के अनुसार ग्यारह सेक्टर में बांटा गया है। संभल के हयातनगर और बहजोई सादातबाड़ी मंदिर में जलाभिषेक के दौरान निगरानी बनाए रखने के लिए वॉच टावर बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर थाना पुलिस को यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
जिले के तीनों प्रवेश द्वारों पर प्रशासन ने शिविर लगाए हैं। एक शिविर मनोटा पुल पर है। एसपी ने मनोटा पुलिस कांवड़ सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। असमोली पुलिस यहां पर 24 घंटे सहायता के लिए मौजूद रहेगी।
दूसरा शिविर बबराला में है जहां गुन्नौर कोतवाली की पुलिस कावंड़ियों की सुरक्षा के लिए तत्पर होगी। सभी सहायता शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिले में 32 सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि रिकार्ड होगी। जिले के सादातवाड़ी, बेरनी, हयातनगर के पातालेश्वर, रजपुरा के हिरौनी, गुन्नौर के शिव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने के आसार हैं। जहां संबंधित थानों से पर्याप्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।