फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बम-बम भोले के जयकारों के बीच जलाभिषेक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में हरिद्वार और ब्रजघाट आदि से गंगाजल लेकर कांवड़िए शनिवार को देर रात तक लौटते रहे। बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह शिविरों में कांवड़ियों का स्वागत हुआ। रविवार तड़के से ही शिवालयों के कपाट खोल दिए गए और भक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर तमाम शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट आदि गंगाघाट गए थे। वहां से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला शनिवार को सुबह से ही तेज हो गया। संभल में हसनपुर मार्ग, मुरादाबाद मार्ग और जोया मार्ग से कांवड़िये बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर लौटते नजर आए। कई कांवड़िये नंगे पैर नजर आए और घुंघरू की आवाज के साथ आगे बढ़ रहे थे।
देर रात तक कांवड़िये शिव मंदिरों तक पहुंच गए। डीजे पर गूंज रहे गीतों पर कांवड़िये झूमते हुए नजर आए। रविवार तड़के शहर के सूर्यकुंड तीर्थ मंदिर, बहजोई मार्ग पर सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, गांव फत्तेहपुर भाऊ के प्रकटेश्वर महादेव मंदिर, असमोली क्षेत्र के झारखंडी महादेव मंदिर गुमसानी पर कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया।
विज्ञापन

0000000
मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
संभल। महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों के जलाभिषेक किए जाने को लेकर तैयारी की गई है। मंदिर परिसर में पुरुष और महिला भक्तों के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर दी गई है। वहीं मंदिरों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें