फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: इटायलामाफी का प्राथमिक विद्यालय यूपी में अव्वल, देश में 12 वीं रैंक

Wed, 17 Jun 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय इटायलामाफी के शिक्षकों और बच्चों की मेहनत एक बार फिर रंग लाई। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ने उत्तर प्रदेश में प्रथम तथा राष्ट्रीय स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक कपिल मलिक ने संभल में डीएम के साथ विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग को उपलब्धि का श्रेय दिया है। वैसे तो प्राथमिक विद्यालय का परिसर तो पहले से ही साफ स्वच्छ रहता था लेकिन जब स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की रैकिंग में टॉप पर आने के लिए काम शुरू हुआ तो सबने योगदान दिया और देश में 12 वीं रैंक मिल सकी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एसवीपी) को विस्तारित रूप देकर स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग शुरू की है। इसका उद्देश्य स्कूलों में स्वच्छता, हरित परिसर और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। अब भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले स्कूल शिक्षा और साक्षरता की ओर से विद्यालय को सम्मान और पुरस्कार दिया जाएगा। स्वच्छ परिसर और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए इटायलामाफी के विद्यालय को पहले भी पुरस्कार मिल चुके हैं। यह ऐसा पुरस्कार है जिसके लिए पब्लिक स्कूल भी दावेदार थे। उनके मुकाबले में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर 12वीं रैंक मिलना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें