चंदौसी में बा रिश के बाद गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। दोपहर को आसमान में काली घटाएं घिर आई। इसके बाद तेज हवा चलने के बाद खूब बारिश हुई। मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली।
रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तेज हवा चलने पर धूल उड़ने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा चलने के 15 मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। आधा घंटा हुई बारिश से शहर के स्टेशन रोड, गोशाला रोड, शक्ति नगर, मुंसिफ रोड आदि स्थानों पर कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।