फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शौचालय योजना का लाभ दोबारा देने की जांच हुई, 1.20 लाख का दुरुपयोग सामने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लाक के गांव अहमदनगर पस्तोरा में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा ग्रामीणों को दोबारा शौचालय निर्माण के लिए धनराशि दिए जाने के मामले में जांच हुई है। जांच में 1.20 लाख रुपये का दुरुपयोग सामने आया है। एडीओ पंचायत ने जांच के बाद आख्या डीपीआरओ को भेजी है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत गुरुदयाल सिंह ने जांच आख्या में बताया है कि वर्ष 2017-18 में शौचालय के दस लाभार्थियों का तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा निर्माण कार्य नहीं कराया गया। बल्कि लाभार्थियों की 1.20 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। इसके लिए तत्कालीन ग्राम प्रधान स्व. रामतौर और ग्राम पंचायत सचिव विमल कुमार दोषी पाए गए हैं। वर्ष 2017-18 में जिन 12 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने के बाद वर्ष 2021-22 में फिर से वर्तमान ग्राम प्रधान कुसुमवती और शैलेंद्र कुमार के द्वारा योजना का लाभ दिया गया। इस मामले में भी घपलेबाजी की गई है। एडीओ पंचायत ने जांच रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें