फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की अवैध खरीद को पकड़ने के लिए 15 क्रय केंद्रों पर पहुंची जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सिंहपुरसानी। एक चीनी मिल दूसरी चीनी मिल के क्षेत्र से गन्ने की अवैध खरीद करा रही है। इस तरह की शिकायतें शासन स्तर पर की गईं थी जिसके क्रम में बुधवार को जिले की चंदौसी और संभल तहसील में गन्ना क्रय केंद्रों पर चेकिंग के लिए अधिकारी पहुंचे लेकिन कहीं भी अवैध खरीद की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

शासन स्तर पर गन्ने की अवैध खरीद को लेकर शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बुधवार को संभल और चंदौसी के उप जिलाधिकारी तथा जिला गन्ना अधिकारी को भेजकर 15 क्रय केंद्रों की जांच कराई। जांच के दौरान कहीं कोई अवैध खरीद सामने नहीं आई। संभल के उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बड़ा ताजुद्दीन में दो क्रय केंद्र देखे जिसमें तौल सही नहीं थी। एसडीएम ने बताया कि उनके साथ बांट माफ विभाग के अधिकारी भी थे जो अब इसमें विसा्तृत जांच करके आख्या देंगे। वहीं जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चंदौसी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी महेश दीक्षित के साथ उन्होंने क्रय केंद्र देखे थे। कई क्रय केंद्र बंद मिले। जहां तौल हो रही थी वहां कांटे ठीक पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें