फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्राम पंचायत के खाते से दो लोगों के खाते में भेजे गए 9.62 लाख रुपये की जांच शुरू

Tue, 21 May 2024 05:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ग्राम पंचायत बारीपुर भमरौआ के खाते से दो लोगों के खाते में 9.62 रुपये भेजने के मामले में सीडीओ ने जांच के आदेश किए हैं। जांच अधिकारी अपर जिला जिला पंचायतराज अधिकारी को सौंपी गई है। तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि शिकायतकर्ता ने बताया है कि नेकपाल सिंह एम्पलोई और मोहम्मद उवैस एम्पलोई के नाम से बने खातों में भुगतान किया गया है। जो अनियमित रूप से किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि इस भुगतान की जांच तीन दिन में पूरी कर दी जाए। जिससे शिकायत का निस्तारण किया जा सके। मालूम हो जिले में बिना कार्य हुए भुगतान किए जाने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें