फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रुक-रुक कर हुई हिंसा, पांच घंटे बवाल की जद में रहा संभल

Mon, 25 Nov 2024 07:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सुबह साढ़े आठ बजे का समय। संभल जामा मस्जिद के सामने जुटी भीड़। सभी के जेहन में मस्जिद में घुसी सर्वे टीम को लेकर कई सवाल। इन सवालों के बीच भीड़ में गहराती रही गफलत की बीज। पुलिस और भीड़ में धक्कामुक्की और इसके बाद अचानक मची भगदड़। फिर देखते ही देखते जामा मस्जिद से भड़की आग दोपहर तक नखासा और हिंदूपुरा खेड़ा तक पहुंच गई। रुक-रुककर पांच घंटे हिंसा होती रही। रविवार को संभल हुए बवाल की कुछ ऐसी तस्वीर उभरकर सामने आई।
विज्ञापन


रविवार सुबह जामा मस्जिद के आसपास सामान्य हालात थे। लोग अपने दिनचर्या में लगे थे। तभी अचानक सर्वे टीम जामा मस्जिद पहुंच गई। टीम सीधे मस्जिद में दाखिल हुई। वहीं बाहर टीम की आने की सूचना तेजी फैल गई। आठ बजते-बजते बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ मस्जिद के अंदर होने वाली गतिविधियों को जानने के लिए उतावली दिखी। इसी उतवलेपन में भीड़ और पुलिस के बीच सवाल जवाब को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। जो धक्कामुक्की में बदल गई। फिर पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। यहां भड़की यह आग दोपहर एक तक नखासा और हिंदूपुरा खेड़ा पहुंच गई। जहां पुलिस और भीड़ में झड़प हुई।

पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी भीड़ नियंत्रित नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दाैरान पुलिस ने घेराबंदी कर सर्वे टीम को मस्जिद से बाहर निकालकर थाने तक सुरक्षित पहुंचा दिया। सूचना पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के थानों और दूसरे जनपदों की फोर्स भी बुला ली गई। इस दाैरान करीब पांच घंटे तक संभल बवाल की आग में जलता रहा। पथराव और फायरिंग के बीच पांच लोगों की जान चली गई। जामा मस्जिद के बाहर मामला शांत होने के बाद भी शहर के अन्य हिस्सों में हंगामा और पथराव की घटनाएं सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें