गोशालाओं का निरीक्षण किया गया। गोशाला की स्थिति काफी हद तक ठीक थी। कुछ और सुधार की जरूरत है। इसके लिए अधिकारियों से कहा गया है। यह बात राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग संजय सिंह गंगवार ने कही। उन्होंने कलक्ट्रेट पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड किसानों को पहली बार अंश प्रमाण पत्र देने का काम किया है। किसानों को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण किया गया है। मिलों की ओर से किसानों को गन्ना भुगतान भी कराया जा रहा है। बिचौलिए भी कम हुए हैं। किसानों को गन्ने के नए-नए बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जो पार्टी नहीं जोड़ सकता, वो देश जोड़ने की क्या सोचेगा
बहजोई। जो पार्टी नहीं जोड़ सकता, वो देश जोड़ने की क्या सोचेगा। यह बात पत्रकारों की ओर से राहुल गांधी के भारत जोड़ो आंदोलन को लेकर किए गए सवाल का जबाव देते हुए राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश शासन संजय सिंह गंगवार ने कही। वह कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। राज्यमंत्री का कहना था कि वो पहले अपनी पार्टी तो जोड़ लें, उनकी पार्टी में ऐसी-ऐसी टूटन मची हुई हैं।