फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध स्कूल के संचालन की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश

Sun, 17 Nov 2024 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया का पारा उस समय चढ़ गया, तब पूर्व जिला पंचायत सदस्य रागिब हुसैन आठवीं बार शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत थी कि सिरसी में बगैर मान्यता स्कूल चल रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर डीएम ने एबीएसए को न सिर्फ फटकार लगाई, बल्कि कहा कि आज की तारीख में स्कूल बंद न होने पर आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिर आपको चक्कर लगाने पड़ेंगे। डीएम की सख्ती देख समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी सकते में आ गए। कुछ देर के लिए माहौल शांत सा हो गया। डीएम ने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाएं। प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक शिकायतें सुनेंगे। शिकायतों को गंभीरता से निस्तारित करें। पुलिस विभाग से संबंधित मामले एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सुनें। एसपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि छोटे-छोटे मामलों को गंभीरता से लिया जाए। मौके पर पहुंचकर शिकायतों को निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी छोटे छोटे विवाद बड़ी घटनाओं का रूप ले लेते हैं, इसलिए इनके निस्तारण में लापरवाही न बरतें। इस दौरान कुल 95 शिकायतें आईं। जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, एसडीएम वंदना मिश्रा, तहसीलदार रवि सोनकर, सीओ अनुज चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें