फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुखार से मासूम और महिला की मौत, अनाथ हुईं तीन बेटियां

Sat, 09 Sep 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव सद्दूसराय में महिला सुरजी (34) पत्नी स्वर्गीय जयराम की बुखार से मौत हो गई। उन्हें आठ दिन पहले बुखार आया था। झोलाछाप से दवाई ली पर महिला को आराम नहीं हुआ। महिला के पड़ोसी पंकज सैनी ने बताया कि लगातार बुखार से जूझ रही थीं। पति की 2017 में दुर्घटना में मौत हो चुकी है। तीन बेटियां हैं, जो अभी नाबालिग हैं। बुखार के चलते बृहस्पतिवार की रात्रि में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद तीन बेटियां अनाथ हो गईं। दूसरी ओर, पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बहादरपुर सराय उर्फ रायपुर में कक्षा दो के छात्र हिमांशु (12) पुत्र राजेश की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले बेटे को बुखार आया था। संभल में दिखाया पर आराम नहीं हुआ। जिसके बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए थे। वहां पर भी आराम नहीं हुआ। शुक्रवार की सुबह में उसकी मौत हो गई। गांव के निवासी यशपाल सिंह दक्ष ने बताया कि गांव में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। गांव में शिविर लगाकर दवाई वितरित की जानी चाहिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ततारपुर रोड और कटरा भूसा खां में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करके उन्हें दवाई दी गई। सीएमओ डा.तरन्नुम रजा ने बताया कि जहां-जहां भी बुखार के केस सामने आ रहे हैं, वहां पर शिविर लगवाए जा रहे हैं। डेंगू के केस कहीं नहीं हैं। हालांकि एक दो स्थानों पर मलेरिया के केस सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें