फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुखार से पीड़ित मासूम की मौत निजी अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली क्षेत्र के खासपुर गांव में रविवार की सुबह बुखार से पीड़ित मोहम्मद शौकीन के एक वर्षीय मासूम फैजान की मौत हो गई। वह करीब एक सप्ताह से बीमार था। बीमार चल रहे मासूम की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। असमोली के गांव खासपुर निवासी मोहम्मद शौकीन का एक वर्षीय बेटे फैजान को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन मासूम का उपचार शहबाजपुर कलां गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में एक सप्ताह से करा रहे थे। मासूम के पिता शौकीन ने बताया कि उपचार के बावजूद उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। हालत को देखते हुए रविवार की सुबह क्लीनिक संचालक के पास मासूम को ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी मासूम ने घर में ही दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से घर में मातम पसर गया। वहीं, बुखार से हुई मासूम की मौत से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें