फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पारिवारिक झगड़े में गोद से छीन कर सवा माह की बच्ची को पटका, हुई मौत

Wed, 17 May 2023 02:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी

सार

पुलिस का कहना है कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के गांव नवाबपुरा में महिला से झगड़ रहे जेठ और देवर ने रोकने की कोशिश पर महिला की सवा माह की पोती को गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


नवाबपुरा निवासी रिंकू ने बताया कि घर के पास रहने वाले उसके ताऊ और चाचा मंगलवार की शाम अचानक उसे व परिजनों को गालियां देने लगे। मां गीता ने इसका विरोध किया तो वे उनसे झगड़ने लगे। इस बीच ताऊ-चाचा के बच्चे भी आ गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव कराने के लिए छोटे भाई टिंकू की पत्नी विनीता वहां पहुंची। विनीता की सवा माह की बेटी उसकी गोद में थी।

रिंकू का कहना है कि ताऊ-चाचा ने गोद से बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया। मौके पर ही उसकी जान चली गई। टिंकू चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता है। सवा महीने पहले ही उसकी पत्नी ने जुड़वा बेटा-बेटी ने जन्म दिया था। विवाद के समय बेटा घर में सो रहा था। कोतवाल का कहना है कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें