फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मासूम बालिका को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव पौटा निवासी बंटी की नौ वर्षीय बेटी रिया गौतम को रविवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला। घटना उस समय हुई, जब वह खेत से घर लौट रही थी। कुत्तों ने बालिका को इस कदर नोचा कि बायां हाथ पैर शरीर से अलग कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रिया के तहेरे भाई तरुण कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे रिया की मां ममता और दादी मुन्नी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। उनके साथ रिया भी चली गई। मां और दादी पशुओं के लिए चारा काटने में लगी थीं। इस दौरान रिया घर आने के लिए अकेली ही चल पड़ी। रास्ते में श्मशान घाट के निकट आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसे खींचकर गेहूं के खेत में ले गए।
गांव वाले और परिजन जब तक दौड़कर पहुंचे, कुत्तों ने रिया को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। रिया का बायां हाथ कंधे से अलग था, जो मौके पर ही नहीं मिला। बायां पैर भी जख्मी था। वह भी जांघ से लगभग अलग ही था। उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही हजरतनगर गढ़ी पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संभल के एसडीएम रामानुज ने बताया कि कुत्तों के हमले में मासूम बालिका की मौत हुई है। बालिका के परिजनों के प्रति उनकी संवेदना है। वह नियमानुसार परिजनों को इसका मुआवजा दिलाएंगे। वहीं, कुत्तों की समस्या को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग को लगाकर इसका समाधान कराया जाएगा। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं सामने न आएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें