फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय चक्की के पाट के नीचे दबी मासूम, मौत

सार

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में डेढ़ वर्ष की बच्ची के ऊपर खेलते समय दीवार के सहारे रखा चक्की का पाट गिर गया।आवाज सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और पाट के नीचे दबी बच्ची को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में डेढ़ वर्ष की बच्ची के ऊपर खेलते समय दीवार के सहारे रखा चक्की का पाट गिर गया। पाट के नीचे दबने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया
विज्ञापन

गांव सिरसा निवासी भीमरत्न ने बताया कि उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी आरोही गौतम सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब घर में खेल रही थी और उसकी मां नीरज गौतम घर के काम निपटाने में लगी थी। खेलते-खेलते बच्ची अचानक बरामदे में दीवार के सहारे खड़े चक्की के पाट के नजदीक पहुंच गई। इसी दौरान चक्की पाट किसी तरह से बच्ची के ऊपर गिर गया। जिससे बच्ची पाट के नीचे दब गई। उसके रोने की आवाज सुनकर मां ने देखा तो उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और पाट के नीचे दबी बच्ची को उठाया। आननफानन परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गये। जहां हालात नाजुक देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां शाम साढ़े तीन बजे के करीब उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मां नीरज का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें