बनियाठेर (संभल)। मुरादाबाद हाईवे पर थाने के सामने शुक्रवार को हुए हादसे में घायल प्रेमनगर कॉलोनी के जयपाल (25) की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
चंदौसी कोतवाली के प्रेमनगर कॉलोनी निवासी जयपाल शुक्रवार की सुबह बीमार ससुर को देखने के लिए रामपुर के सैफनी जा रहा था। मुरादाबाइ हाईवे पर बनियाठेर थाने के सामने अचानक से सड़क के बीच बंदर आने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। मुरादाबाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शनिवार रात उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर लेकर आए। यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से मृतक की पत्नी अनीता का रो रोकर बुरा हाल है। जयपाल की तीन साल पहले शादी हुई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं है।