धनारी। शनिवार की आर्थल चौराहे पर गांव भिरावटी निवासी ई-रिक्शा चालक लोकेश (30) को टेंपो ने टक्कर मार दी। लोकेश की उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि लोकेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को भी ई-रिक्शा चलाने गया था। आर्थल चौराहे के पास ई-रिक्शा की बैटरी डाउन हो गई थी। चौराहे पर ही एक घर के निकट ई-रिक्शा खड़ी कर दी थी और घर जाने के लिए सड़क पर आ गया था।
चौराहे पर ही तेज गति में आ रहे टेंपो ने लोकेश को टक्कर मार दी और चालक टेंपो लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। रविवार की सुबह संभल के अस्पताल में उपचार के दौरान लोकेश की मौत हो गई।