फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत, गुस्साए परिजनों ने जाम लगाने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। संभल-जोया मार्ग पर मनोटा पुल के पास बृहस्पतिवार को मृतक का शव रखकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ और थाना प्रभारी ने परिजनों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। जिस पर परिजन माने और जाम नहीं लगाया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा निवासी मनोज (35) पुत्र पतराम 17 अप्रैल की शाम को अपनी ससुराल गंगेश्वरी से बाइक से घर वापस आ रहा था। मनोटा पहुंचा तो सड़क पार करते समय दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें मनोज घायल हो गए। परिजनों को जानकारी हुई तो मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की देररात मनोज की उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन शव को लेकर मनोटा पुल के पास पहुंचे और शव रखकर जाम लगाने की कोशिश करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सीओ संतोष कुमार सिंह और थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन मान गए। जिसके बाद जाम नहीं लग सका और परिजन शव को घर ले गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें